ग्राम बधाईकलां में मिला 40–45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव, पहचान की कोशिश जारी

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम बधाईकलां में सार्वजनिक शौचालय के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। उसका रंग सांवला, कद लगभग 5 फुट 5 इंच, हल्की दाढ़ी-मूंछ तथा बाल काले-सफेद हैं। मृतक के ऊपरी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसने सफेद रंग की नैकर (शॉर्ट) पहन रखी थी और गले में काले रंग का धागा था।

मृतक के शरीर पर “Rani” नाम का टैटू/निशान भी बना हुआ है, जो उसकी पहचान में महत्वपूर्ण सुराग हो सकता है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो तो तत्काल थाना चरथावल पुलिस को सूचित करें।

📞 थाना चरथावल: 9454404063
📞 उ0नि0 परविन्द्र सिंह: 7248201871

पुलिस की अपील: जानकारी साझा कर मृतक की पहचान कराने में सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *