अजीतमल –
औरैया जनपद के अजीतमल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल अजीतमल के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल से शुरू होकर जनता महा विद्यालय अजीतमल तक गई।

यात्रा का नेतृत्व सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया ने किया। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस दौरान BKUA जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिखरवार, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर, ब्लाक प्रमुख रजनीश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र राजपूत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी सहित लाला चौधरी, विपिन कुशवाहा, आशाराम कक्कू, उत्तम सिंह, विजय मेहतर, मनीष राजपूत, लव तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विधायिका ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी को अपने घर पर तिरंगा लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए l

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *