चंदौली में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि आउटरीच कैंप, ₹4 करोड़ के ऋण स्वीकृत

चंदौली, 17 अगस्त। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से विंध्य वैली पब्लिक स्कूल, बाबुरी, चंदौली में मेगा कृषि आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख श्री अंगद प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें श्री अशोक सिंह मुख्य अतिथि रहे।
कैंप में बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के तहत लगभग ₹4 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई। चयनित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
अधिकारियों ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), कृषि वाहन ऋण, स्वयं सहायता समूह (SHG) ऋण सहित विभिन्न कृषि एवं ग्रामीण ऋण योजनाओं की पात्रता, ऋण सीमा, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत मुख्य प्रबंधक, सतर्कता की उपस्थिति में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सत्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने सतर्कता जागरूकता शपथ लेकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed