थाना मीरापुर पुलिस टीम ने चोरी की घटना का किया खुलासा।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व क्षेत्र अधिकारी जानसठ रूपाली राॅय, के दिशा निर्देशन में एवंम थाना मीरापुर प्रभारी राजीव शर्मा, के कुशल नेतृत्व…

बाजना की गलियों में पसरा अंधेरा जिम्मेदार बेखबर, खंबे खड़े लेकिन रोशनी गायब लोग परेशान

बाजना (मथुरा)। नगर क्षेत्र बाजना के कई जगहों पर आज भी अंधेरा बना हुआ है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों पर बिजली…

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!

संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी दहेज न लेने देने का संकल्प लें जिनके बेटों की शादी होनी है वह दहेज न लेकर मिसाल बनाएं!आज हमारी बिरादरी में दहेज चरम सीमा…

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बड़ी समीक्षा बैठक की है

एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश प्रभारी -अजीत यादव गोंडा – जनपद गोंडा में डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच बुधवार को देर शाम 5 बजे…

श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियों/दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार/धनलाभ करने वाले 9 व्यक्तियों को थाना दशाश्वमेध पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद दाता:-सलीम जावेद वाराणसी। दिनांक 25/03/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी लूट व धोखाधड़ी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे…

देवा वन रेंज टीम द्वारा घायल बाज पक्षी को किया गया था रेस्क्यू,स्वस्थ होने पर प्रकृति में किया विमोचित।

बाराबंकी।दिनांक 17 मार्च 2026 को उदवतपुर सेक्शन के पवैयाबाद गांव से गम्भीर रूप से घायल बाज को वन विभाग देवां रेंज की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया था।आज दिनांक 25…

बाराबंकी में 167 सामूहिक विवाह जोड़ों को सामग्री मिली: यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सुशासन समारोह आयोजित

रिपोर्ट:रवि बाराबंकी के फतेहपुर स्थित बाबा मैरिज लॉन में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को सामग्री वितरित की गई यह कार्यक्रम समाज विभाग कल्याण द्वारा उत्तर प्रदेश…

7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक उमेश महराज ने मनु सतरूपा की कथा सुनाई

संवाददाता-विशाल गुप्ता बाराबंकी। मसौली ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार मंदिर पर चल रही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक उमेश महराज ने मनु सतरूपा की कथा सुनाई।…

चैत्र नवरात्र मिशन शक्ति फेज 05 के तहत ग्राम नहामऊ मे मसौली पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता-विशाल गुप्ता बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चैत्र नवरात्र मिशन शक्ति फेज 05 के तहत ग्राम नहामऊ मे मसौली पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

गंगा-जमुनी एकता के प्रतीक बांसा शरीफ में 8 दिवसीय सालाना मेले का शान-शौक़त एव अक़ीदत के साथ हुआ सम्पन्न

संवाददाता- विशाल गुप्ता बाराबंकी। गंगा-जमुनी एकता के प्रतीक सुप्रसिद्ध सूफी -सन्त सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह बांसा शरीफ की मजार शरीफ पर ईद के दिन से चल रहे 8 दिवसीय सालाना मेले…