Month: November 2024

फेयर में छात्रों को 10 व 12 के बाद कैरियर की राह दिखायेंगे विशेषज्ञ * 19 नवम्बर को आयोजित होगा कैरियर काउंसलिंग फेयर। * अलग-अलग कोर्स के 15 से अधिक लगेंगे स्टॉल, छात्र-छात्राओं को दी जायेगी जानकारी।

फेयर में छात्रों को 10 व 12 के बाद कैरियर की राह दिखायेंगे विशेषज्ञ* 19 नवम्बर को आयोजित होगा कैरियर काउंसलिंग फेयर।* अलग-अलग कोर्स के 15 से अधिक लगेंगे स्टॉल,…

डीएम की अध्यक्षता व सीडीओ की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की हुई समीक्षा बैठक

डीएम की अध्यक्षता व सीडीओ की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की हुई समीक्षा बैठक सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार…

सपाईयों ने 12 सूत्री मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सपाईयों ने 12 सूत्री मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सूरज गुप्ता शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जिले के तहसील परिसर शोहरतगढ़़ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता व पूर्व…

जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला, गम्भीर रूप से घायल

जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला, गम्भीर रूप से घायल सूरज गुप्ता पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पिपरी में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर…

सहकारी समिति पर सोमवार रात्रि को 300 बोरी डीएपी पहुंचा। जिसकी खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयीं।

सहकारी समिति पर सोमवार रात्रि को 300 बोरी डीएपी पहुंचा। जिसकी खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयीं। सूरज गुप्ता चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत…

डीएम ने साधन सहकारी समिति पथरा बाजार का किया निरीक्षण

डीएम ने साधन सहकारी समिति पथरा बाजार का किया निरीक्षण सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा साधन सहकारी समिति पथरा बाजार का मंगलवार को निरीक्षण किया गया।…

डीएम ने प्रसिद्ध मेले भारतभारी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

डीएम ने प्रसिद्ध मेले भारतभारी का फीता काटकर किया शुभारम्भ सूरज गुप्ता भारतभारी/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक स्थल भारतभारी में लगने वाले…

छात्रा कु0 मनीषा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरियागंज का किया शिलान्यास *डीएम, सीएमओ एवं डुमरियागंज के एसडीएम भी उपस्थित थे।

छात्रा कु0 मनीषा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरियागंज का किया शिलान्यास *डीएम, सीएमओ एवं डुमरियागंज के एसडीएम भी उपस्थित थे। सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 की हाई स्कूल…

स्थायी लोक अदालत के लिए 01 पेशकार, 01 आशु लिपिक व 01 चपरासी की जानी है नियुक्ति

स्थायी लोक अदालत के लिए 01 पेशकार, 01 आशु लिपिक व 01 चपरासी की जानी है नियुक्ति सूरज गुप्ता सिद्वार्थनगर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या 1324/एसएलएसए-23-2016…

जिलाधिकारी ने काला नमक भवन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने काला नमक भवन का किया निरीक्षण सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा काला नमक भवन का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!