केनरा बैंक के लोहटिया शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ

रोहित सेठ

वाराणसी। केनरा बैंक के लोहटिया शाखा का भव्य शुभारंभ आज रामकटोरा स्थित विराट काम्प्लेक्स के पास मुख्य अतिथि केनरा बैंक के रीजनल आफिस हेड श्री शिशिर कुमार सिन्हा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बैंक के मेनेजर गौरव जायसवाल ने बताया कि हमारे इस बैंक में ग्राहक सेवा को सरल और सहज बनाने के लिए हम सभी तत्पर हैं, एवं हमारे यहां प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, एवं जन धन योजना के तहत भी कई लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं एवं एमएसएमई सेक्टर में भी हमारा बैंक बहुत आगे ग्रोथ कर चुका है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रीजनल ऑफिस हेड शिशिर कुमार सिन्हा, ब्रांच मैनेजर गौरव जायसवाल, काजल श्रीवास्तव, राघवेंद्र, कैप्टन अभिषेक, संजीव कुमार, अमित मौर्य, अवधेश कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed