इलाहाबाद/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2027 में होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं के लिए व्यक्तिगत (Private) परीक्षार्थियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी तय समय-सीमा के भीतर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन और शुल्क जमा करने की महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • 5 अगस्त तक: अग्रसारण केंद्रों (फॉरवर्डिंग सेंटर्स) के प्रधानाचार्य आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क स्वीकार करेंगे।
  • 10 अगस्त तक: कोषागार (Treasure) में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि।
  • 16 अगस्त (रात 12 बजे तक): कोषागार में जमा शुल्क और छात्रों के विवरण को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि।

लेट फीस (विलंब शुल्क) के साथ आवेदन:

​यदि कोई अभ्यर्थी 10 अगस्त तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो उसे 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक फीस जमा करने की छूट मिलेगी। ऐसे छात्रों का ऑनलाइन ब्योरा 20 अगस्त (रात 12 बजे तक) अपलोड किया जा सकेगा।

त्रुटि सुधार और अंतिम प्रक्रिया:

  • 21 से 31 अगस्त: प्रधानाचार्य ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरण (छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि) की जांच करेंगे।
  • 1 से 10 सितंबर: यदि फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है, तो उसमें ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।
  • 30 सितंबर तक: फोटोयुक्त नामावली और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करने होंगे।

कितनी लगेगी परीक्षा फीस?

  • हाईस्कूल (प्राइवेट): ₹706
  • इंटरमीडिएट (प्राइवेट): ₹806
  • विषय सुधार (Improvement) / अतिरिक्त विषय: ₹206
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *