Latest Post

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। दसवीं मोहर्रम का जुलूस बड़ी ही शांतिपूर्वक निकाला गया पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने किया फ्लैग मार्च हाथी बाजार की ताजिया कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़ फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, पोल से टकराई मैक्स पिकअप, करीब 12 लोग घायल

निजी विद्यालय संघ द्वारा ग्रामीण छात्रों के विकास पर दिया गया बल

अर्पित कुमार त्रिवेदी हरगांव सीतापुर — प्राइवेट विद्यालय संघ की बैठक संगठन के अध्यक्ष राम नरेशशुक्ल की अध्यक्षता में विकास खंड ऐलिया क्षेत्र में स्थित पी.एस.सी. पी.पब्लिक स्कूल टिकरा में…

पुलिस का स्टीकर लगाकर दौड़ रहे शहर में ई-रिक्शे

**सुल्तानपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सिविल लाइन इलाके में पुलिस का स्टीकर लगाकर एक ई-रिक्शा धड़ल्ले से सवारियां ढोता नजर आया। जब पूरा…

आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान पखवाड़े का सदर विधायक ने किया शुभारंभ

जनपद में 416 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 1 सितंबर लखीमपुर खीरी। सोमवार को शहर के मारवाड़ी मंदिर…

अग्नि सचेतक प्रशिक्षण से जागी सुरक्षा की अलख

**बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 1 सितंबर लखीमपुर खीरी फायर स्टेशन लखीमपुर में अग्नि सचेतक योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का…

थाना सिखेडा पुलिस ने मुठभेड मे 01 अभियुक्त को घायल सहित 02 शातिर गौकश अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

*एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी सिखेडा के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस…

विकास नगर कॉलोनी में गणेश चतुर्थी महोत्सव पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

रिपोर्टर नौशाद मलिक –—- —-स्योहारा। श्रीमद् हनुमत सेवा समिति पंजीकृत धामपुर ,बिजनौर के तत्वावधान में एवं बाबा श्री नीब करौरी कृपा कुंज के संस्थापक श्री रामदास महाराज जी के सानिध्य…

1 से 30 सितंबर तक चलेगा “नो हेलमेट नो फ्यूल “अभियान

नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाकर पहले दिन ही 22 वाहनों का किया गया चालान।बाराबंकी:- सितम्बर माह के प्रथम दिन से शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 1…

डायट में शुरू हुआ संपूर्ण विषयों पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल।बाराबंकी : जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।

प्रशिक्षण के दूसरे बैच का शुभारंभ सोमवार को डायट गणेशपुर बाराबंकी में प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ० राजेश कुमार आर्या के निर्देशन में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष…

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ31/8/25 को हुईं बारिश से खुली नगर निगम की पोल

एम डी न्यूज़ चैनल रिपोर्टर प्रमोद कुमार लखनऊ कल से हो रही बारिश से खुली नगर निगम की पोल थाना चिनहट विकल्प खंड लोले रोड एमिटी कॉलेज के आगे सौभाग्य…

अखिलेश यादव और शेख ज़ाकिर हुसैन से प्रभावित होकर हाजी शहज़ाद समाजवादी पार्टी में शामिल बिजनौर।

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा के प्रयासों से हाजी शहज़ाद ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। हाजी शहज़ाद जिला पंचायत के वार्ड…

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।