Latest Post

बहुआयामी संस्था अध्यक्ष के.एम. अमिष के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.. *इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय चंदौली टीम ने ध्वजारोहण कर मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद की सहभागिता, बच्चों को दिया देशभक्ति का संदेश मदरसा रजविया अहसनुल मदारिस हिदायत नगर लखीमपुर खीरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया । आज रामपुर रज़ा पुस्तकालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “भारतगाथा- संघर्ष से स्वाधीनता, स्वाधीनता से स्वाभिमान, स्वाभिमान से विकसित भारत” विषय पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

कानपुर देहात: रूरा-डेरापुर मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, बिना हेलमेट चल रहे दोनों चालकों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर

रिपोर्ट-गोविंद सिंह ​डेरापुर (कानपुर देहात)। रूरा-डेरापुर मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। डेरापुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों…

निचलौल-क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो ​निचलौल (महराजगंज):अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर दिनाँक 21 जून 2026 को थाना निचलौल परिसर में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी (CO) निचलौल…

हरदोई: रिश्वतखोरी के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी पर FIR, BSA बोले- “डीएम ने रची साजिश”

धर्मेन्द्र कसौधन/राष्ट्रीय ब्यूरो हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. अजीत सिंह के…

-इंडियन रोटी बैंक ने 219 भोजन पैकेट वितरित कर जरूरतमंदों की मदद की*

चन्दौली:जिला मे इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय चंदौली टीम द्वारा शनिवार, 20 जून 2026 को गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा एवं असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों…

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महराजगंज पुलिस ने 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए

महराजगंज पुलिस ने 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए, कीमत लगभग 31 लाख रुपये महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में जनपद…

फर्जी बैनामा कर वृद्ध महिला की हत्या का आरोप निराधार,वृद्ध महिला बेटी के घर सकुशल मिली

रिपोर्टर -रजनीश कुमार औरैया जनपद के अजीतमल तहसील अंतर्गत ग्राम कुल्हुरुआ अटसू निवासी रामकिशन पुत्र श्री राम शंकर ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी सास…

राजातालाब तहसील दिवस 350 शिकायतों में सिर्फ 16 का निस्तारण, फरियादी बोले- आश्वासन ही मिलता है समाधान नहीं

एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर मुनताज सेवापुरी वाराणसी राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति के बावजूद फरियादियों को राहत नहीं मिली। कुल…

बड़नपुर में 149 मतदाताओं के मतदाता सूची से नाम कटने से ग्रामीणों में रोष, एसडीएम से लगाई गुहार

रामनगर बाराबंकी। विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत बड़नपुर में अंतिम मतदाता सूची-2026 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची से करीब…

बाराबंकी में सीएमओ ने फतेहपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षणः स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, कई सुधारों के निर्देश दिए

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट फतेहपुर, बाराबंकी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजन गौतम ने शनिवार की सामुदायिक स्वास्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने…