Latest Post

इस्लाम धर्म पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सुहाग के 10 दिन भी नहीं टिके: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, शादी की खुशियां मातम में बदली गोण्डा-मनकापुर रेलवे स्टेशन पर बनी सुरक्षा दीवार बारिश में गिरी, जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह वीवीआईपी दौरे को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा *पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।

जिला अधिकारी गोंडा ने तहसील कर्नलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

गोंडा-जनपद गोंडा के तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नकहरा का जिला अधिकारी गोंडा प्रियंका निरंजन ने भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों…

रक्षाबंधन पर परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए

रिपोर्ट-विशाल गुप्ता बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के नया गांव में चोरों ने दो घरों में धावा बोल दिया। चोर ताला तोड़कर घरों में घुसे और नगदी व सोने-चांदी…

चकबंदी लेखपालों की हुई बैठक समस्याओं का जल्द हो समाधान

रिपोर्ट-विशाल गुप्ता उत्तर प्रदेश बाराबंकी चकबंदी लेखपाल संघ की हुई बैठक जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव प्रांतीय महासचिव ओम नरायन सिंह , प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कुमार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष/ जिला…

बदायूँ:सेवानिवृत्त शिक्षक सुखलाल भारती का निधन, शिक्षा व समाज सेवा में था महत्वपूर्ण योगदान।

रिपोर्टर-प्रदीप पाण्डेयबदायूं बदायूं। दातागंज तहसील के ग्राम बीरमपुर निवासी सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक एवं वर्तमान में समाजवादी शिक्षक सभा बदायूं के जिला महासचिव सुखलाल भारती जी का असमय निधन हो गया।…

बेंगलुरु से माता वैष्णो देवी कटरा तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दी हरी झंडी

बेंगलुरु में पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से माता वैष्णो देवी धाम दर्शन यात्रा (कटरा) और…

अखण्ड ब्राह्मण महासभा, तालबेहट ब्लॉक की बैठक: संगठन को मजबूत करने और समाज को जागरूक बनाने पर जोर

रिपोर्ट-मनीष कुमार तालबेहट:- आज रविवार, 10 अगस्त 2025 को तालबेहट स्थित हजारिया महादेव मंदिर में अखण्ड ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य…

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आशा स्वास्थ्य कर्मी निभा रही महत्व पूर्ण भूमिका।

ग्राम पंचायत में घर घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी करती है जागरूक। बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लॉक रामनगर के अधीनस्थ संचालित सामुदायिक…

मुजफ्फरनगर:घर में छिपे बैठा था युवक दीवाल लगाते हुए वीडियो वायरल लोगों ने की पिटाई

जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में एक युवक का दीवार से नीचे गिरते हुए का वीडियो हो रहा वायरल। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक घर में छिपा बैठा…

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, दिशा निर्देश दिए

रिपोर्ट-शक्ति जीत शाहजहाँपुर/जलालाबाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने आज शनिवार को तहसील कलान क्षेत्र में गंगा नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मिर्जापुर ब्लाक के गांव पैलानी उत्तर…

शनिवार दिल्ली में रही बारिश का तांडव

शनिवार (9 अगस्त, 2025) को दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग और किदवई नगर जैसे इलाकों में तेज़ बारिश हुई। हल्की बारिश…